भोपाल I मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर मध्य प्रदेश में दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अत्याचारों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी नेताओं और उनके सहयोगियों से जुड़े 50 आपराधिक मामलों की विस्तृत सूची जारी करते हुए कहा कि यह सूची राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार और बीजेपी की संरक्षणवादी नीति का पर्दाफाश करती है।
श्री पटवारी ने कहा,मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं ने दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। रेप, हत्या, लूट, गैंगरेप, अवैध खनन और घोटालों से लेकर पत्रकारों पर हमले तक, बीजेपी नेताओं का नाम बार-बार अपराधों में सामने आ रहा है। यह बीजेपी की संविधान विरोधी और अन्यायपूर्ण मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी, आप प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं। आपका दायित्व है कि हर नागरिक की सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करें, कानून-व्यवस्था बनाए रखें। लेकिन बीजेपी शासन में अपराधी बेखौफ हैं, और दलितों-आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर हैं। व्यापम घोटाले से लेकर फर्जी नर्सिंग कॉलेज, पेपर लीक और अवैध ड्रग्स फैक्ट्री तक, बीजेपी ने मध्य प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।
पटवारी ने बीजेपी से जुड़े 50 आपराधिक मामलों की सूची भी जारी की :
1. मंदसौरः बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 5 गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित ।
2. सीधी : बीजेपी नेता अजीत पाल सिंह चौहान पर रेप-ब्लैकमेलिंग का आरोप, निष्कासित
3. भोपालः बीजेपी नेता दीपक ठाकुर ने गौरव मिश्रा को बंधक बनाकर मारपीट की।
4. सागरः बीजेपी युवा मोर्चा नेता अंकित सिंह पर दलित महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR।
5. नर्मदापुरमः बीजेपी नेता कमल रघुवंशी पर आपराधिक गतिविधियों का आरोप।
6. टीकमगढ़ः बीजेपी नेता संजू यादव ने नाबालिग रेप मामले में अपराधियों को पनाह दी, गिरफ्तार।
7. भोपालः बीजेपी नेता पर नाबालिग से रेप का आरोप, पुलिस की देरी से विवाद।
8. गुनाः बीजेपी नेताओं के अपराधियों से संबंध उजागर, माफिया-नेता गठजोड़ का दावा।
9. जबलपुरः बीजेपी नेता पर रेप, बंधक और देह व्यापार का आरोप।
10. उज्जैनः बीजेपी नेता मनोज राय पर महिला नेता से रेप और धमकी का आरोप, फरार।
11. छतरपुरः बीजेपी नेता प्रवीण पटेरिया ने दलित छात्र की हत्या की, SC/ST एक्ट में मामला।
12. इंदौर : आर्मी अफसरों पर हमला, महिला मित्र से गैंगरेप।
13. श्योपुरः उपचुनाव से पहले आदिवासियों पर गोलीबारी, बीजेपी पर हिंसा का आरोप।
14. सीहोरः दलित बस्ती पर 500 दबंगों का हमला, बीजेपी संरक्षण का दावा।
15. मऊगंजः दलित परिवार की हत्या, शव टांगे गए।
16. ग्वालियरः मंडी बोर्ड अधिकारी पर बीजेपी गुंडों का हमला।
17. मंदसौरः महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई, परिवार ने आत्महत्या की।
18. भोपालः दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट।
19. इंदौर: बीजेपी नेता सतीश भाऊ ने पत्रकार पर हमला किया।
20. खरगोनः रेत खनन की खबर पर पत्रकारों के खिलाफ FIR।
21. भिंडः पुलिस ने पत्रकारों पर हमला किया।
22. मध्य प्रदेश : 2014-16 में 50+ पत्रकारों पर हमले।
23. अलीराजपुरः नाबालिग अपहरण की कोशिश।
24. नेमावरः आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों की हत्या।
25. मंदसौर: 2017 में किसान आंदोलन में 5 की हत्या।
26. मध्य प्रदेशः व्यापम घोटाला, 40+ रहस्यमय मौतें।
27. मध्य प्रदेशः पटवारी भर्ती घोटाला, "व्यापम 2.0" का दावा।
28. सतनाः 2018 में पटवारी भर्ती में गड़बड़ी।
29. भोपाल: 2024 में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़।
30. मध्य प्रदेश:2010-13 में अवैध खनन घोटाला।
31. मध्य प्रदेश: 2011-24 में 5,460 वर्ग किमी जंगल नुकसान।
32. रीवाः अस्पताल में नाबालिग से गैंगरेप।
33. धार : 2021 में नाबालिग की तस्करीऔर यौन शोषण।
34. रतलामः 2024 में नाबालिगों की तस्करी।
35. सीधी : 2023 में बीजेपी नेता ने आदिवासी पर पेशाब किया।
36. मऊगंज : 2024 में एम्बुलेंस में नाबालिग से रेप।
37. सतनाः 2023 में ढाबे में गैंगरेप।
38. सीधी : 2024 में स्कॉलरशिप के बहाने आदिवासी लड़कियों से रेप।
39. भिंड : 2025 में दलित लड़की से गैंगरेप।
40. सागर : 2024 में हॉस्टल में दलित युवती से गैंगरेप।
41. कटनी: 2025 में यूपी बीजेपी नेता से लूट।
42. कटनी: 2025 में हाईवे पर लूट, 4 गिरफ्तार।
43. कटनी: 2025 में लूट के बाद एनकाउंटर ।
44. कटनी: 2023 में व्यापारी की हत्या और लूट।
45. मध्य प्रदेश : 2023-25 में 169 फर्जी नर्सिंग कॉलेज।
46. रीवा: 2024-25 में फर्जी नियुक्ति घोटाला।
47. सिवनी: 2025 में साँप काटने के फर्जी दावों में 11 करोड़ का घोटाला।
48. मध्य प्रदेश: 2023 में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक।
49. ग्वालियरः 2023 में नर्सिंग भर्ती पेपर लीक।
50. मध्य प्रदेश: 2024-25 में AIIMS भोपाल दवा खरीदी घोटाला।
श्री पटवारी ने मांग की कि मुख्यमंत्री तत्काल इन मामलों में कठोर कार्रवाई करें, दोषियों को सजा दिलाएं और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा,कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी। हम दलितों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहेंगे।











