बीजेपी नेता ने ही दारा सिंह चौहान पर फिंकवाई स्‍याही- आरोपी युवक का सरेंडर के बाद दावा

बीजेपी नेता ने ही दारा सिंह चौहान पर फिंकवाई स्‍याही- आरोपी युवक का सरेंडर के बाद दावा
मऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के ऊपर स्याही फेंकने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया है। उसने यह सरेंडर कोपागंज थाने में किया है। सरेंडर करने वाले युवक ने दावा किया है यह बीजेपी की चाल थी। एक बीजेपी नेता ने उससे स्‍याही फेंकने को कहा था। इस युवक की पहचान अभिमन्‍यु उर्फ मोनू यादव ऊर्फ डायमंड के रूप में हुई है।

इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि मोनू यादव थाने में सरेंडर करने जा रहा है। रास्‍ते में कोई उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह कह रहा है, यह भाजपा की चाल है भाजपा नेता ने मुझसे कहा था कि तुम फेंक दो

स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कि, बीजेपी नेता प्रिंस यादव ने कहा कि हम लोगों का चुनाव फंस रहा है। तुम फेंक दोगे तो जनता की सहानुभूति हम लोगों को मिलेगी और हम तुम्हें छुड़ा लेंगे। फिलहाल, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रहा है।

रविवार को जब बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे उस दौरान उन पर किसी ने इंक फेंक दी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह वारदात करके आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

    Advertisement