भोपाल। भाजपा मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री ध्रुवनारायण सिंह ने 11 सो क्वार्टर हनुमान जी के मंदिर में माथाटेक कर भाजपा शासित केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की मुख्य जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक भेंट कर 12 नम्बर वार्ड-49 से चुनाव प्रचार अभियान प्रारंभ किया गया 12 नम्बर से 11 नम्बर मार्केट,10 नम्बर मार्केट, होते हुए 7 नम्बर BDA काम्प्लेक्स के व्यापारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया तद्पश्चात जनसंपर्क अभियान का समापन आभार व्यक्त कर किया गया जनसंपर्क में भोपाल के पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सुनील पांडेय,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास विरानी, भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सैनी,भाजपा मध्य विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मुकुल लोखंडे, हेमंत जोगी,उत्कर्ष नायक,भाजपा मध्य के वरिष्ठ नेतागण मंडल पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
मध्य विधानसभा में भाजपा मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री ध्रुवनारायण सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान











