वाशु भारद्वाज,भिलाई, 7 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा द्वारा आज ग्राम झेझरी, नंदखट्टी, ढाबा, रवेलीडीह में जनसंपर्क कर नागरिकों से मुलाकात किया एवं कमल पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील कर आशीर्वाद प्राप्त किया । अहिवारा क्षेत्र के नागरिकों बंधुओं ने हर्ष के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की “साफ नियत, सही विकास” को ही अहिवारा की जनता चुनेगी, क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन भाजपा के साथ है।इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा के साथ अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल , खिलावन साहू , सुषमा जेठानी, राधेश्याम वर्मा, वरिष्ठ नेतागण, जिसमें साहू समाज, कुर्मी समाज यादव समाज, देवांगन समाज, मेहर समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज जैन समाज के कार्यकर्ता साथी, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा कर रहे प्रचार











