दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यह कारोबार के दौरान 74000 डॉलर के पार पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई। दोपहर 2 बजे बिटकॉइन 73,300 के करीब पर था। पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में करीब 8 फीसदी की तेजी आई है।
बाकी क्रिप्टो का क्या हाल?
पिछले 24 घंटे में सिर्फ बिटकॉइन में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो ने भी छलांग मारी है। इथेरियम 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2241 डॉलर, रिपल 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1.46 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सोलाना में भी तेजी देखी गई। यह क्रिप्टो 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 92.92 डॉलर पर था। डॉगकॉइन में भी करीब 5 फीसदी का उछाल देखा गया। यह 0.1010 डॉलर पर था।बात अगर पाई नेटवर्क कॉइन की करें तो पिछले 24 घंटे में इसमें भी तेजी आई है। करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1988 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। 7 दिनों में पाई नेटवर्क कॉइन 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसमें हालिया गिरावट का दौर 14 मार्च से शुरू हुआ। इससे पहले इसमें तेज उछाल आया था।











