बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए

बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए
टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 25वां बर्थडे मना रहे हैं। 1999 में गिल का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ था। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। जल्द ही गिल ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। वह अभी भारतीय वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं। हम आपको शुभमन गिल के बर्थडे के मौके पर उनके नाम दर्ज 5 रिकॉर्ड बताते हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज है। अपने करियर की 38वीं पारी में गिल ने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिनके नाम 40 पारियों में 2000 रन थे।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के ही नाम है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रनों की पारी खेली थी। भारत को उस मैच में आसानी से जीत मिली थी।


शुभमन गिल ने 2023 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 23 साल और 132 दिन की उम्र में उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।


गिल वनडे और टी20 के साथ ही टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। अभी तक कुल 23 बल्लेबाजों ने तीनों ही फॉर्मेट में शतक ठोका है।


आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए थे। 17 पारियों में उनके बल्ले से 890 रन निकले थे। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलता है। गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।

Advertisement