वॉर्नर-ख्वाजा की अच्छी शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 36 रनों की पारी खेलने के बाद वॉर्नर रॉबिंसन का शिकार बने। लाबुशेन का बल्ला दूसरी पारी में भी शांत रहा और वह 13 रन ही बना सके। स्मिथ के बल्ले से 6 रन ही निकले। दोनों का कैच ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर बेयरस्टो ने लपका। स्टंप के समय ख्वाजा 34 और नाइटवॉच मैन स्कॉट बोलैंड 13 रन बनाकर नाबाद हैं।237 पर सिमटी इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की टीम चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने 80 रन देकर चार और कप्तान पैट कमिंस ने 63 रन देकर चार विकेट लिय। ओली रॉबिंसन ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। रॉबिंसन ने नौवें विकेट के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ 27 रन जोड़े थे। इंग्लैंड के लिये सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टीम को 270 रन के पास पहुंचाया। वह कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौटे।इसी मैदान पर 2005 में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिये 282 रन की जरूरत थी और टीम दो रन से हार गई थी। इस बार उसे 281 रन की जरूरत है। इंग्लैंड के पहली पारी के आठ विकेट पर 393 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाये थे।











