Select Date:

बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने कार्यभार ग्रहण किया

Updated on 28-04-2025 10:50 AM

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  बिलासपुर संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने विगत दिवस काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त कावरे लगभग 8 महीने तक रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर के संभागायुक्त का काम संभाल रहे थे। नये कमिश्नर सुनील जैन वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक थे। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे को बिदाई एवं नये कमिश्नर सुनील जैन का स्वागत किया गया।

आयुक्त जैन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता पूर्ण तरीके से पहुंचाने में टीम भावना के साथ काम करने की सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक मानसिकता और ईमानदारी के साथ जरूरतमंद लोगों के हित में काम करें। अपने मातहत कर्मचारियों के काम-काज पर नियंत्रण रखकर नियमित समीक्षा करते रहें। आयुक्त जैन ने कहा कि विभागों और कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। निवर्तमान संभागायुक्त कावरे ने विगत 8 माह में यहां की उपलब्धियों एवं कार्यानुभव को साझा किया। अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से महादेव कावरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, सीसीफ प्रभात मिश्रा सहित सभाग स्तरीय अधिकारियों ने भी संभागायुक्त महादेव कावरे के साथ गुजारे गये क्षणों को याद कर इसे अविस्मरीणय बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी ने किया। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय के साथ ही संभाग स्तरीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 June 2025
रायपुर में एक पुरानी रंजिश में युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पहले युवक के साथ बहस बाजी हुई। फिर मौका देखकर आरोपी…
 04 June 2025
गौरेला में स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गौरेला थाने में अमित जोगी, रेणु जोगी, अजय जायसवाल और आयुष…
 04 June 2025
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान…
 04 June 2025
रायपुर में नाबालिगों ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर उनकी गाड़ी आरोपियों के स्कूटी से…
 04 June 2025
दुर्ग पुलिस जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 6-8 महीने से कैंप क्षेत्र में रह रहे थे। एसटीएफ और छावनी थाना…
 04 June 2025
बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण से एक दिन पहले अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से ज्यादा संख्या में पोस्टेड शिक्षक) की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद इस पर विवाद शुरू…
 04 June 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के…
 04 June 2025
बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना…
 04 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज…
Advertisement