यहां पर चेक करें अपने सवाल का जवाब
बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर Answer Key को अपलोड किया गया है। बीपीएससी की साइट पर आंसर को चेक किया जा सकता है। सिर्फ चेक ही नहीं बल्कि आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आयोग की ओर से बताया गया कि उत्तरों का मिलान वेबसाइट पर मौजूद प्रश्न पुस्तिका के जरिए सीरीज A से सीरीज E तक कर लें।
बीपीएससी ने ये सुविधा भी दी है कि अगर किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वो 5-7 सितंबर के बीच कंप्लेन को भी दर्ज करा सकता है। इसके लिए बीपीएससी ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं है। ऑनलाइन मोड में ही कैंडिडेट को अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रॉन्ग आंसर पर कंप्लेन की भी सुविधा
बीपीएससी ने ये सुविधा भी दी है कि अगर किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वो 5-7 सितंबर के बीच कंप्लेन को भी दर्ज करा सकता है। इसके लिए बीपीएससी ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं है। ऑनलाइन मोड में ही कैंडिडेट को अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जल्द ही रिजल्ट की होगी घोषणा
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास करनेवाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए साढ़े आठ लाख अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। सबसे ज्यादा आवेदन प्राथमिक टीचर के लिए आए थे। रिक्तियों की कुल संख्या 1 लाख 70 हजार 461 है। लिखित परीक्षा के आधार पर ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कक्षा 1-12 तक के अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों की बहाली हो रही। दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा होने की उम्मीद है।