भारत और यूएस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
ग्रेनहोम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत के पास एक बड़ा मार्केट है। यहां बड़े पैमाने पर डिमांड है और यूएस का कंट्रीब्यूशन लेबोरेटरीज में है। हम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रहे हैं। यह कॉम्बिनेशन दोनों को अपने गोल्स प्राप्त करने में मदद करता है।' उन्होंने इंटरव्यू में रिन्यूएबल सेक्टर में यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से फंडिंग की बात भी कही। वे मंगलवार को भारत-अमेरिका स्ट्रेटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप बैठक के लिए दिल्ली में थीं।
भारत सरकार के साथ बात कर रही टेस्ला
ग्रेनहोम से भारत में टेस्ला के इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में भी पूछा गया। इस पर यूएस ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी भारत सरकार के साथ बात कर रही है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क की मीटिंग भी हुई थी। मस्क ने पिछले महीने कहा था कि टेस्ला जल्द ही भारत में होगी।क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में भारत सबसे जरूरी पार्टनर
ग्रैनहोल्म ने ऑयल एंड गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात के बाद कहा, 'अमेरिका भारत को क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में सबसे जरूरी पार्टनर के रूप में देखता है। भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ी मात्रा में कमिटमेंट जताया है।' अमेरिकी ऊर्जा मंत्री ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह से भी मुलाकात की।











