पिछले साल 2023 में 4 अगस्त को अमित शाह ने सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं को रिफंड की पहली किश्त जारी की थी। इस पहली किश्त में 112 लाभार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई थी।
सहारा के लाखों निवेशकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब तक इतने लोगों को वापस मिला पैसा
नई दिल्ली: सहारा समूह के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल रहा है। सहारा निवेशकों को पैसा वापसी को लेकर गृहमंत्री मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की ओर से बड़ा अपडेट दिया गया है। अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सहारा ने अब तक लगभग 2.5 लाख छोटे निवेशकों को 241 करोड़ रुपये (Sahara Refund) वापस कर दिए हैं। सहारा ग्रुप के पैसे देने के लिए जो काम शुरू हुआ था, उसी के जरिए पैसा रिफंड किया गया है। इसमें रिफंड के लिए करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।











