कमाई का बड़ा मौका! 19 साल बाद आ रहा टाटा की कंपनी का आईपीओ, सेबी ने दी मंजूरी
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश करके कमाई करना चाहते हैं तो शानदार मौका आने वाला है। आप अभी से पैसों का बंदोबस्त कर लें। दरअसल टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Tata Technologies IPO) का रास्ता साफ हो गया है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफर से जुड़े आवेदन को मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने अपनी मंजूरी दे दी है। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies IPO) ने बीते मार्च माह में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा। टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल बाद आने वाला है। इस मायने से भी महत्वपूर्ण है। इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ जुलाई 2004 में आया था। स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले विश्लेषक और निवेशक लंबे समय से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का आईपीओ कई मामलों में काफी खास है।











