रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, छह अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 70.7 करोड़ डॉलर घटकर 519.53 अरब डॉलर रही।
डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.42 अरब डॉलर घटकर 42.31 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.92 अरब डॉलर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.98 अरब डॉलर रहा।