उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,33,500 रुपये प्रति तौला और चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो थी।
चाल में बदलाव हो सकता है
सराफा महासंघ भोपाल के संगठन महामंत्री व प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के चलते आने वाले दिनों में बाजार की चाल में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दिवाली और धनतेरस के दौरान कारोबार अच्छा रहा और सोना-चांदी के भावों में तेजी भी आई थी, लेकिन त्योहार के बाद बाजार में आमतौर पर कुछ दिनों तक मंदी जैसा माहौल बन जाता है। शनिवार को 22 कैरेट सोना 1,11,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति तौला पर रहा।











