भोपाल करेगा वोट-मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदान करने का संदेश

भोपाल करेगा वोट-मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया मतदान करने का संदेश
भोपाल: आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत युवाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर अनूठे तरीके से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

         सी.ई.ओ. जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी-स्वीप श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा सीईओ IES यूनिवर्सिटी श्री देवांग सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी कैम्पस में सम्पन्न हुआ। 

            कार्यक्रम में मतदान के इतिहास एवं मौलिक लोकतांत्रिक विशेषाधिकार के सम्बन्ध में बताते हुए सी.ई.ओ. ने युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने तथा वोटर आई डी बनवाने की अपील की। 

       कार्यक्रम में आई.ई.एस. के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन किया। साथ ही ए.डी.आर. संस्था के वॉलिंटियर्स द्वारा फ्लैश मॉब के माध्यम से लोगों को निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। 

    इस अवसर पर  विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार एवं मतदान सम्बन्धी सारगर्भित जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी में 200 विद्यार्थियों के वोटर आई.डी. कार्ड बनावाए गए एवं सीईओ IES यूनिवर्सिटी देवांग सिंह ने 5000 संकल्प पत्र छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ के माध्यम से भरवाकर सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह को सौंपे ।
   इस अवसर पर हस्ताक्षर वाल पर सभी ने मतदान करने तथा औरों को प्रेरित करने के लिए संकल्प कर हस्तक्षर किये। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री रितेश शर्मा,  श्री संदीप श्रीवास्तव,जिला पंचायत भोपाल आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी चांसलर बी.एस.यादव, यूनिवर्सिटी सी.ई.ओ. श्री देवांश सिंह सहित यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राये एवं स्टॉफ उपस्थित रहा ।  इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में इलेक्ट्रोलाइट एक क्लब के द्वारा साप्ताहिक गतिविधियां की जा रही है जिसके अंतर्गत चुनावी प्रश्नोत्तरी चित्रकला प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन आदि कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।

*इन कार्यक्रमों का किया गया आयोजन -*
  भारत में चुनाव विषय में निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्ट मेकिंग,फ्लैश मॉब, इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब के माध्यम से जागरूकता संदेश, 2000 छात्रों को मतदाता शपथ, 5000 संकल्प पत्र, 200 नए वोटर का आवेदन कराया गए ।
Advertisement