भोपाल में गरबा-डांडिया पर कलेक्टर का सख्त आदेश, बिना आईडी एंट्री नहीं... जानें इस बार क्या-क्या नियम

भोपाल में गरबा-डांडिया पर कलेक्टर का सख्त आदेश, बिना आईडी एंट्री नहीं... जानें इस बार क्या-क्या नियम
भोपाल। दुर्गा उत्सव पर्व 2025 के दौरान भोपाल जिले में आयोजित होने वाले गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आयोजन स्थलों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बिना आईडी कार्ड किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आयोजन समितियों को स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराने, तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा किसी भी तरह के विवाद, असामाजिक गतिविधि, हथियार या अवैध सामग्री स्थल पर लाने की सख्त मनाही होगी।

कलेक्टर ने यह भी कहा है कि आयोजक समितियों को विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा और बिजली विभाग से प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आदेश के बाद पुलिस, आयुक्त और अन्य संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश भेजे गए हैं ताकि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।


Advertisement