भिलाई नगर गोस्वामी समाज ने किया डॉ.दिवाकर भारती का समर्थन
भिलाई , वाशु भारद्वाज। आज गोस्वामी समाज के पदाधिकारी डॉ. दिवाकर भारती को अपना खुलकर समर्थन दिया और कहा की गोस्वामी समाज सनातन धर्म का मूल है और हमारे समाज के व्यक्ति को जोगी कांग्रेस ने टिकट दिया है। जिससे हम समाज के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम लोगों का पूरा सहयोग तन मन धन से डॉ. दिवाकर भारती को विजयी बनाने के लिए होगा। बैठक में प्रभु नाथ गिरी गोस्वामी, गोस्वामी बसंत भारती, गोस्वामी हरिशंकर भारती, गोस्वामी वीरेंद्र भारती, गोस्वामी प्रमोद पुरी, संजय गिरी, सूर्य भास्कर भारती जयंत भारती ,अशोक गिरी, अमरेश गिरी ,भारत भूषण गिरी, गोस्वामी सुरेंद्र भारती, राजेश गोस्वामी, धनंजय कुमार पर्वत, श्रीमती प्रतिमा पर्वत आदि उपस्थित थे।











