भारतीय जैन संघटना प्रगति बिजनेस समिट 23 को

भारतीय जैन संघटना प्रगति बिजनेस समिट 23 को

रायपुर।  भारतीय जैन संघटना व्दारा प्रगति बिजनेस समिट-2023 एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन रायपुर में  23 जुलाई को प्रातः 9 बजे से  आयोजन  किया जा रहा है। 

उत जानकारी देते हुए भारतीय जैन संघटना के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुंकड़ ने बताया कि प्रगति बिजनेस समिट-2023 के  मुख्य वक्ता  अजय ठाकुर (हेड SME एवं स्टार्टअप, मुंबई स्टॉक एसचेंज) SME लिस्टिंग प्रोसेस व उसके फायदे के बारें मे,  राहुल मलोदिया (बिसनेस कंसलटेंट एवं कोच) सेल्स व मार्केटिंग के बारें में,  अमित कुमार (फाउंडर- SMES) बिजनेस प्लानिंग व 20 X ग्रोथ के बारें में व  विवेक त्रिवेदी (स्पीकर) एचआर पॉलिसी व मैनेजमेंट के बारें में व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि शारडा एनर्जी एवम् मिनरल्स के सीएमडी  कमल शारडा जी रहेंगे । आयोजन समिति में पंकज चोपड़ा (राष्ट्रीय सचिव व बिजनेस डेव्लपमेंट प्रोग्राम हेड), सी.ए. विकास गोलछा (राज्य चेयरमेन, MSME एवं स्टार्टअप-BJS, छ.ग.), मनोज लुकंड़ (प्रदेश अध्यक्ष), विजय विजय गंगवाल (प्रदेश सचिव), प्रवीण तातेड़ (प्रदेश कोषाध्यक्ष) व अन्य है। 


Advertisement