शादी से पहले जीजा ने ही दिलवाई थी धमकी और ब्याह होते ही करवा दिया मर्डर... पति-पत्नी और जीजा कांड में बड़ा खुलासा

शादी से पहले जीजा ने ही दिलवाई थी धमकी और ब्याह होते ही करवा दिया मर्डर... पति-पत्नी और जीजा कांड में बड़ा खुलासा
वैशाली: बिदुपुर के पंकज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड पंकज की नई नवेली दुल्हन रूपा और उसका जीजा निकला। आरोपी पत्नी के साथ ही पुलिस ने पांच और आरोपियों को भी दबोच लिया है। पंकज कुमार की पत्नी का अवैध संबंध उसके जीजा संतोष कुमार अमर के साथ था। लेकिन घर वालों के दबाव के चलते पंकज की पत्नी ने इसी 27 मई को उससे शादी कर ली। हालांकि शादी से पहले उसने अपने जीजा से पंकज को फोन पर धमकी भी दिलवाई थी। यही नहीं, रूपा कुमारी ने अपने जीजा से पंकज के घर पर धमकी भरा खत तक फिंकवाया। बावजूद इसके दोनों की शादी हो गई। इस कांड से पूरे वैशाली जिले में हड़कंप मच गया था।

ऐसे अंजाम दी गई थी वारदात

बिदुपुर थाना क्षेत्र के ऊंचीडीह निवासी बलिराम सिंह का बेटा पंकज कुमार इलाके के ही एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था। 28 सितंबर को वो फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहा था। तभी उसे बाइक सवार हमलावरों ने घेर लिया था और उसे गाली देते हुए गोलियां चला दी। इस खौफनाक कांड में पंकज की मौत हो गई। हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव पसर गया। फिर मामले में वैशाली के SP ने खुद जांच संभाली और सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई। इस टीम ने जब टेक्निकल और पुलिस दोनों तरह की जांच शुरू की तो गुत्थी सुलझती चली गई। चौंकाने वाले खुलासे से एक बार पुलिस भी दंग रह गई।

साजिश वाली बीवी और कातिल जीजा!

वैशाली पुलिस ने इस जांच के बाद मृतक पंकज की पत्नी रूपा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पंकज हत्याकांड का मास्टरमाइंड उसकी बीवी रूपा का जीजा संतोष कुमार अमर था। वो हाजीपुर गांधी आश्रम के रहने वाले शक्ल राय का पुत्र है। उसका मृतक पंकज कुमार की पत्नी रूपा कुमारी से अवैध संबंध था। इसके चलते संतोष कुमार ही फर्जी नामों पर अलग-अलग सिम कार्ड से पंकज और उसके घरवालों को रूपा से शादी न करने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में पटना के मालसलामी के रहने वाले प्रकाश कुमार यादव, नगर थाना हाजीपुर के रहने वाले मोहम्मद शब्बीर अनवर, बिदुपुर के रहने वाले जयप्रकाश राय, बिदुपुर के ही रहने वाली चिंता देवी के साथ मृतक की पत्नी रूपा कुमारी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि मास्टमाइंड जीजा संतोष कुमार अमर फरार है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की छापेमारी जारी थी।

Advertisement