बजट से पहले नए-नए नियुक्त राजस्व सचिव का हो गया तबादला, जानिए अब किसे मिली है जिम्मेदारी
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। इसमें अब करीब तीन सप्ताह का समय रह गया है। इस बीच सरकार ने नवनियुक्त रेवेन्यू सेक्रेटरी अरुणीश चावला को बुधवार को निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) में ट्रांसफर कर दिया। उनकी जगह फाइनेंस सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे को नियुक्त किया गया है। 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी पांडे वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ सचिव हैं और पिछले पांच वर्षों से दीपम के प्रमुख पद पर हैं। इसके अलावा वह सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव भी रह चुके हैं।











