चंद्रपुर के भीड़भरे बाजार में भालू घुस आया। भालू जंगल से रास्ता भटककर शहर में आ गया था जिसे देखने के बाद शहर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के शटर गिराना शुरू कर दिए। भालू एक दुकान में घुसने वाला था लेकिन फिर वो वापिस लौट गया।











