भोपाल l बीजेपी के प्रदेश कार्यालय स्थित नानाजी देशमुख लाइब्रेरी में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया l इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी l इस मौके पर पर लाइब्रेरी में प्रसाद का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में लाइब्रेरी के प्रदेश संयोजक नीरव प्रधान, सहसंयोजक आशीष रत्नपारखे, कार्यालय मंत्री चंचल सक्सेना, राजा पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे l
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय स्थित नानाजी देशमुख लाइब्रेरी में बसंत पंचमी का पर्व मनाया











