टी20 वर्ल्ड कप की विक्ट्री परेड थीम पर बप्पा की मूर्ति, भगवान गणेश के साथ ट्रॉफी लिए हैं रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप की विक्ट्री परेड थीम पर बप्पा की मूर्ति, भगवान गणेश के साथ ट्रॉफी लिए हैं रोहित शर्मा
नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे हम त्योहारों में एक है। इसकी तैयारी काफी तेजी से चल रही है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। घर के साथ ही मंदिर और पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थानपित की जाती है। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना होती है। भगवान गणेश की मूर्तियां कई थीम पर बनाई जाती हैं। इसमें मूर्तिकार अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ बप्पा


सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गणपति की मूर्ति को टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप की बस परेड थीम पर बनाया गया है। भगवान गणेश इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कटआउट के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर खड़े हैं। बस के पीछे और साइड के हिस्से में भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों का ट्रॉफी के साथ कट आउट भी है।

मुंबई में हुई थी टीम की परेड


भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। बारबाडोस में खेले गए मुकाबले को भारत ने आखिरी ओवर में 7 रनों से अपने नाम किया था। वहां से वापस भारत लौटने के बाद मुंबई में टीम इंडिया की परेड निकली थी। खुली बस में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक विजय जुलूस निकाला गया था।

11 साल बाद घर आई आईसीसी ट्रॉफी


भारत को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार था। 2013 में आखिरी बार टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वर्ल्ड कप को टीम ने 2011 तो टी20 वर्ल्ड कप को आखिरी बार 2007 में जीता था। 2024 आईसीसी ट्रॉफी के साथ ही वर्ल्ड कप खिताब का सपना पूरा हुआ। 2023 में भारतीय टीम में घर में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।
Advertisement