जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 3 दिन कामकाज नहीं होगा

जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 3 दिन कामकाज नहीं होगा

जून 2024 महीने में बैंकों में 14 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी के साथ होगी।

17 जून को बकरीद/ईद-उल-अजहा के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 जून को भी जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यहां हम आपको जून 2024 महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने हिसाब से बैंक के काम निपटा सकें।

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

जून में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं
जून 2024 में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा 17 मई को बकरीद पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।

ये है जून की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखबंद रहने का कारणकहां बंद रहेंगे
2 जूनरविवारसभी जगह
8 जूनदूसरा शनिवारसभी जगह
9 जूनरविवारसभी जगह
15 जूनरज संक्रांतिआइजोल और भुवनेश्वर
16 जूनरविवारसभी जगह
17 जूनबकरीद/ईद-उल-अजहासभी जगह
18 जूनबकरीद/ईद-उल-अजहाजम्मू और श्रीनगर
22 जूनचौथा शनिवारसभी जगह
23 जूनरविवारसभी जगह
30 जूनरविवारसभी जगह

Advertisement