बैंक मैनेजरों ने फर्जी अकाउंट खोलकर की साइबर ठगों की मदद, एक खाते के लिए हजारों रुपये, ऐसे किया पूरा खेल

बैंक मैनेजरों ने फर्जी अकाउंट खोलकर की साइबर ठगों की मदद, एक खाते के लिए हजारों रुपये, ऐसे किया पूरा खेल
नई दिल्ली: साइबर ठगों से संबंध रखने के आरोप में पुलिस ने एक और बैंकर को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से किसी बैंक कर्मचारी की यह 14वीं गिरफ्तारी है। बैंकर पर लोगों से ठगे गए रुपयों को अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है। इससे पहले राजस्थान के झुंझुनू में एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करने वाले सतीश को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोप प्रीतम को 20 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को सेक्टर 47 के एक सीनियर एचआर ने शिकायत की थी कि निवेश सलाहाकार के रूप में जालसाजों ने उससे 40 दिनों के अंदर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की है।
Advertisement