बांग्लादेश ने घर में घुसकर वेस्टइंडीज को किया बेइज्जत, टेस्ट इतिहास में तीसरी बार किया ऐसा
किंग्स्टन: एक समय था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तूती बोल रही थी। दुनियाभर की टीमें खौफ खाती थीं, लेकिन अब समय ने ऐसी करवट ली कि उसे कोई भी हरा देता है। बांग्लादेश ने 15 साल बाद वेस्टइंडीज में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। सबीना पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने मेजबान वेस्टइंडीज को 101 रनों से हराया। टेस्ट में यह तीसरा मौका है, जब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को वेस्टइंडीज में हराया है। इससे पहले उसने 2009 में किंग्स्टन और सेंट जॉर्ज में क्रमश: 97 रन और 4 विकेट से हराया था।











