लोकसभा में बलिया सांसद सनातन पांडेय अपना सवाल ही भूल गए, जगदंबिका पाल ने दिलाया याद, पूरा मामला जानिए
लखनऊ: लोकसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को अलग ही स्थिति बनती दिखाई दी। दरअसल, लोकसभा में विभिन्न मुद्दों को सांसदों के स्तर पर उठाया जा रहा था। इस दौरान बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने निर्धारित विषय से अलग सवाल को उठा दिया। उन्हें इसका अहसास ही नहीं हुआ। जब अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान सभापति जगदंबिका पाल ने उन्हें अहसास कराया। इसके बाद सनातन पांडेय ने सुधार किया। अपने नमामि गंगे विषय पर सवाल करना शुरू किया।











