रक्षाबंधन पर खेले जाने वाले बग्वाल खेल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी रहे। लोगों ने राखी बंधे हाथों से फूलों, फलों और पत्थरों की भी बौछार की। बग्वाल आठ मिनट तक खेला गया। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
सुबह आठ बजे मंदिर के पंडित कीर्ति वल्लभ जोशी ने विशेष अनुष्ठान कराया। दोपहर सवा दो बजे शंखनाद के साथ चार खामों (समूह) फलों, फूलों, पत्थरों और लाठी-डंडों के साथ बग्वाल शुरू किया। करीब आठ मिनट तक बग्वाल खेला गया। पुजारी ने शंखनाद के साथ बग्वाल का समापन किया और बग्वाली वीरों को आशीर्वाद दिया। सीएमओ चंपावत डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि बग्वाल के दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।











