पर्वतीय क्षेत्रों में छाए रहेंगे बदरा, दिन और रात के तापमान में आ रहा है बड़ा अंतर

पर्वतीय क्षेत्रों में छाए रहेंगे बदरा, दिन और रात के तापमान में आ रहा है बड़ा अंतर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। देहरादून में भी कुछ दिनों से मौसम शुष्क है लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।

गुरुवार को दून का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आगामी दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है। प्रदेश में चटख धूप खिल रही है।

इसके बावजूद रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिन के समय चटख धूप खिलने के कारण पारा सामान्य के आसपास है। वही अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ने से दिक्कतें हो रही है।

देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30. 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से नई टिहरी में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर आ रहा है। जिसकी वजह से दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड हो रही है। सर्दी और गर्मी होने के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सूखी ठंड के कारण बुखार, जुकाम जैसे बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Advertisement