टीम इंडिया के लिए बुरी खबर... जसप्रीत बुमराह पर आया अपडेट, अब क्या होगा
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी हैं। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ये खबर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर आई है।











