केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना का विस्तार करना एक बहुत बड़ा काम है, जिसे पूरा किया गया है। वहीं कोविड महामारी के खिलाफ भारत ने Co-WIN के जरिए दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान चलाया और अब उसी तरह से बच्चों के टीकाकरण के लिए भी U-WIN भी होगा, इसके लिए सफल पायलट पूरा कर लिया गया है।
हर वैक्सीनेशन को ट्रैक किया जा सकेगा
इसमें एक स्वचालित एसएमएस अलर्ट सिस्टम भी होगा, जैसे बच्चे को पहले महीने में दो वैक्सीन लगनी है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस जाएगा। इसके अलावा देश में कोई कहीं पर भी वैक्सीनेशन करवा सकेगा। सेल्फ रजिस्ट्रेशन सिस्टम की भी सुविधा है। आशा वर्कर्स तो रजिस्ट्रेशन करेंगी ही, साथ ही खुद भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यूनिवर्सल क्यूआर बेस पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिलेगा। साढ़े पांच करोड़ को इस यूविन पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
70 वर्ष और इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना
ड्रोन सेवा की पहुंच बढ़ी
इसी प्रकार भीष्म क्यूब भी लाया गया है जो आपदा प्रबंधन में आपातकालीन जीवन रक्षक क्लिनिक देखभाल के लिए है। यह भीष्म क्यूब प्रति दिन 10-15 सर्जरी कर सकता है। जब प्रधानमंत्री यूक्रेन गए थे, तब उन्होंने उन्हें 4 भीष्म क्यूब दिए थे। अब इसे देश के 50 हेल्थ इंस्टिट्यूशन में तैनात किया गया है, यह आपदा प्रबंधन के लिए है। 200 इमरजेंसी केसों को हैंडल किया जा सकता है।











