एफडी पर रेट बदलने वाले बैंकों में एक्सिस, आईसीआईसीआई शामिल

एफडी पर रेट बदलने वाले बैंकों में एक्सिस, आईसीआईसीआई शामिल
नई दिल्‍ली: कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इनमें एक्सिस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन बैंकों ने अपनी ब्याज दरों को अपडेट किया है। सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्‍यादा ब्याज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है। यह 12 महीने की एफडी पर 8.75 फीसदी है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले इन बैंकों की नई ब्याज दरों पर एक नज़र डाल लें। हो सकता है कि आपको पहले से ज्‍यादा फायदा हो जाए!
Advertisement