क्यों है रविंद्र जडेजा की दावेदारी मजबूत
रविंद्र जडेजा की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडरों में होती है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ टीम के लिए बल्लेबाजी में भी खूब दमखम दिखाते हैं। सीएसके के लिए वह कई सालों से ऐसा करते आए हैं। लिमिटेड ओवरों में बॉलिंग के साथ बैटिंग उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। बैटिंग और बॉलिंग के साथ बेहतरीन फील्डिंग से भी धमाल मचाते हैं। मैदान पर उनका थ्रो अचूक रहता है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है।
हालांकि, अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 की बात की जाए तो यहां पर जडेजा अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। जडेजा के आंकड़े को देखा जाए तो वह टीम इंडिया के लिए 66 टी20 में सिर्फ 480 रन और 53 विकेट ले पाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में काफी नीचे आते हैं जिससे काफी दबाव भी रहता है। इसके अलावा गेंद को अगर पिच से मदद नहीं मिले तो गेंदबाजी भी काफी हो जाती है। ऐसे में ये कमियां उनकी दावेदारी को कमजोर करती है।
अक्षर पटेल भी जडेजा से कम नहीं
रविंद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल भी टी20 विश्व कप में जगह बनाने के दावेदार हैं। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। इस सीजन में अक्षर टीम के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टी20 क्रिकेट अक्षर टीम इंडिया के लिए जडेजा से काफी बेहतर हैं। खासतौर से उनकी बैटिंग काफी अच्छी है। वह मध्यक्रम में आकर तेजी रन बना सकते हैं। अक्षर के आंकड़े को देखें तो उन्होंने 52 टी20 मैचों में 49 विकेट लिए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उनके नाम 489 रन है।
कैसा रहा है जडेजा के लिए अब तक आईपीएल 2024
दिल्ली के फिनिशर बने हुए हैं अक्षर पटेल
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में कमाल का खेल दिखा रहे हैं। आईपीएल 2024 में अक्षर दिल्ली की तरफ अब तक कुल 11 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजी में उन्होंने 149 रन बनाने के साथ कुल 9 विकेट भी लिए हैं। ऐसे में अक्षर पटेल अपनी दावेदारी को मजबूत करते हुए दिख रहे हैं।











