DGCA की भी नहीं सुन रही एविएशन कंपनियां? महाकुंभ स्नान के लिए हवाई जहाज का किराया नहीं हुआ कम

DGCA की भी नहीं सुन रही एविएशन कंपनियां? महाकुंभ स्नान के लिए हवाई जहाज का किराया नहीं हुआ कम
नई दिल्ली: यह पिछले सप्ताह गुरुवार, 23 जनवरी 2025 की बात है। एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर नागरिक उड्डयन महानिदेशक यानी डीजीसीए (DGCA) ने एविएशन कंपनियों के साथ बैठक की थी। इसमें विभिन्न शहरों से प्रयागराज के हवाई जहाज के किराये को युक्तिसंगत बनाने और अतिरिक्त फ्लाइट जोड़ने का आग्रह किया था। लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। कल मौनी अमावस्या है। इस दिन यदि आप देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं तो आपको सामान्य किराये से कई गुना खर्च करना होगा। मतलब कि एविएशन कंपनियों के लिए यह कमाई का समय है और वे डीजीसीए की भी नहीं सुन रहे हैं।
Advertisement