पहले भी हो चुका इलाज
25 वर्षीय खिलाड़ी का 2021 में भी इसी तरह का इलाज हुआ था। तब उनके पैर में परेशानी हुई थी। वह न्यू साउथ वेल्स के लिए महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के बाकी मैचों से भी बाहर हो जाएंगी। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के एक बयान में कहा गया है, 'चीटल खिलाड़ियों के निर्धारित ऑफ-सीजन ब्रेक के बाद एनएसडब्ल्यू के साथ ट्रेनिंग में वापसी का लक्ष्य बना रही हैं।'चीटल का करियर चोट से प्रभावित रहा है। उनके दाहिने और बाएं कंधे के साथ ही बाइसेप्स सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने कई चोटों का सामना किया है। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 4 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें चीटल के नाम 7 विकेट हैं। गुजरात जायंट्स ने अभी तक चीटल के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।











