8 विकेट से हराया सेरेमनी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इंडियन प्लेयर्स की फोटो खींचती दिखीं

8 विकेट से हराया सेरेमनी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इंडियन प्लेयर्स की फोटो खींचती दिखीं

भारतीय विमेंस टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत है। भारत में इस बार दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया था।

वहीं मैच के बाद जब भारतीय टीम को ट्रॉफी दी जा रही थी, उस दौरान ऑस्ट्रेलिया कप्तान एलिसा हीली इंडियन प्लेयर्स की फोटो खिंचती दिखीं।

मैच के चौथे और आखिरी दिन रविवार 24 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए महज 75 रन का टारगेट मिला। इसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

दोनों टीमों के बीच छठी टेस्ट सीरीज
इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलियाई विमेंस टीमों के बीच पांच टेस्ट सीरीज खेली गई थीं, जिसमें तीन ऑस्ट्रेलिया जीता। दो ड्रॉ रहे थे। दोनों टीमों के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के पहला मैच 28 दिसंबर को मुंबई में ही खेला जाएगा।

पहली पारी में भारत ने 406 रन बनाए थे
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 219 रन बनाए, फिर भारत ने पहली पारी में 406 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 187 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 261 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 75 रन का टारगेट मिला। इस टारगेट को भारत ने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

7 विकेट लेने वाली स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच
स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। राणा ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट लिए। स्नेह ने पहली पारी में 22.4 ओवर में 56 रन देकर 2.47 की इकोनॉमी रेट से 3 विकेट लिए। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में राजेश्वरी गायकवाड और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम की इंग्लैंड पर जीत
इससे पहले, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 14 से 17 दिसंबर के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से हराया था। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी।

इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने 1998 में पाकिस्तान को 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।


Advertisement