तब दो रन से हारे थे
एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट में जीत के लिए 282 रन की जरूरत थी और उसकी टीम 2 रन से वह मैच हार गई थी। इस बार उसे 281 रन की जरूरत है। वैसे भी अगर ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन में 281 रन का पीछा करता है, तो यह डॉन ब्रैडमैन के दिनों के बाद से एशेज टेस्ट में उसका सबसे सफल लक्ष्य होगा।
अब तक मैच में क्या-क्या हुआ?
इंग्लैंड के पहली पारी के आठ विकेट पर 393 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन टी-ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने 80 रन देकर चार और कप्तान पैट कमिंस ने 63 रन देकर चार विकेट लिए। इनकी उम्दा बोलिंग की बदौलत इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहा। इंग्लैंड की ओर से जो रूट (46 रन, 55 गेंद) और हैरी ब्रुक (46 रन, 52 गेंद) ने तेज गति से रन जोड़े। कप्तान बेन स्टोक्स ने भी केवल 66 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। ओली रॉबिन्सन ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने नौवें विकेट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड (10*) के साथ 27 रन जोड़े। जेम्स एंडरसन ने 14 गेंद पर 12 रन बनाकर टीम को 270 रन के पार पहुंचाया।