ग्रीन को रेस्ट देना जरूरी
कैमरन ग्रीन 19, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद है कि वह 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अगले शेफील्ड शील्ड गेम में खेलेंगे। पिछले साल पीठ की सर्जरी के बाद यह उनका गेंदबाज के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्होंने चार ओवर में एक विकेट लिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि यह चोट पिछले अक्टूबर में हुई सर्जरी से संबंधित नहीं है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'ग्रीन थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन करेंगे और एशेज की तैयारी जारी रखने के लिए शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में वापसी करने की राह पर हैं।' लाबुशेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने घरेलू क्लब क्वींसलैंड के लिए चार शतक बनाए हैं, जिनमें से दो 50-ओवर फॉर्मेट में आए हैं। अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 2 रन बनाने के कारण उन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इस बदलाव के साथ, भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को तीन बदलाव करने पड़े हैं। जोश फिलिप को जोश इंग्लिस की जगह लिया गया है, जो अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, एडम जम्पा पारिवारिक कारणों से पर्थ में होने वाले पहले मैच से बाहर रहेंगे। दूसरे मैच से जम्पा, कैरी और इंगलिस टीम में शामिल हो जाएंगे।











