भिलाई न्यूज़, अक्टूबर 15, 2025/ भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन व भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत ने रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने डॉ. रमन सिंह को भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अतुल पर्वत ने कहा कि डॉ. रमन सिंह सदैव उनके प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक रहे हैं, जिनके नेतृत्व से प्रदेश को नई दिशा मिली है i
अतुल पर्वत ने डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं , भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट की











