Select Date:

भोपाल में बीजेपी नेता के घर पर हमला:शराब पीने से रोका तो कार फोड़ी, घर में घुसकर पत्थर बरसाए, 6 आरोपियों पर FIR

Updated on 27-03-2025 02:14 PM

भोपाल के बागसेवनिया में शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर जमकर हंगामा मचाया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्थर मारकर घर के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं फरियादी परिवार की कार में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की है। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के सामने आए दिन शराब पीते हैं। रोकने पर विवाद करते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

फरियादी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक नायर (31) हैं। दीपक बागसेवनिया के अमराई में रहते हैं और टेंट हाउस संचालन के साथ ही केटरिंग के ठेके लेते हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 24 और 25 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे इलाके के 6 बदमाश डंडों से लैस होकर आए। पहले उन्होंने घर से दूर खड़ी उनकी कार को पूरी तरह से फोड़ दिया। फिर घर का चैनल गेट तोड़ कर अंदर घुस आए।

हमले से दहशत में आया परिवार

बदमाशों ने घर के कांच भी फोड़ दिए। इस घटना के बाद से ही उनका पूरा परिवार दहशत में है। घटना के दौरान फरियादी के घर में उनकी मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां थी। जब बदमाश घर में घुसे तो वो ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। बदमाशों के घर में घुसते ही उनकी नींद खुल गई और वो नीचे आए। हालांकि तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सिंह समेत 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस का दावा, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

टीआई अमित सोनी के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से फरियादी का पुराना विवाद था, फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी की पहचान कर ली गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों में नए वाहनों की खरीदी के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। अधिकारी अपनी ग्रेड के आधार पर 7 से 18 लाख तक के…
 06 May 2025
वक्फ बिल में हुए संशोधन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम डॉ मोहन यादव प्रबुद्धजनों को वक्फ बिल में हुए…
 06 May 2025
आज होने वाली डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की मीटिंग में पचमढ़ी शहर को अभयारण्य से बाहर करने पर मुहर लगाई जा सकती है। ऐसा होने पर पचमढ़ी की पौने चार…
 06 May 2025
भोपाल। भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना के तार प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के आइजी…
 06 May 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए शुरू किया गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जंल गंगा संवर्धन अभियान अब असर दिखाने लगा है। करीब-करीब…
 06 May 2025
भोपाल: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में भोपाल शहर के उस कैफे- क्लब-90 के रिसार्ट वाले हिस्से को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसे मुस्लिम युवाओं…
 05 May 2025
मप्र सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय स्तर के…
 05 May 2025
मप्र को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है। खासकर, कीटनाशक मुक्त सब्जी उगाने का अभियान चलाया जाएगा। नई कवायद के तहत…
 05 May 2025
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स, मध्य क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने…
Advertisement