लखनऊ से गिरफ्तार हुआ था वकील
वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ के होटल हयात में माफिया अतीक अहमद की बेनामी प्रॉपर्टी की डीलिंग के लिए उसके रुकने की सूचना यूपी एसटीएफ को मिली थी। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 करोड रुपए की कीमत के प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए थे। दावा किया जा रहा है कि होटल में विजय मिश्रा के साथ अशरफ की पत्नी जैनब भी डीलिंग के लिए आई थी।
हालांकि, जैनब पहले ही फरार होने में कामयाब हो गई। दावा यह भी किया जा रहा है कि विजय मिश्रा 12 करोड़ की संपत्ति की डीलिंग के बाद पैसे जैनब और शाइस्ता तक पहुंचाने की तैयारी में था। इन पैसों के जरिए अशरफ की पत्नी जैनब और अतीक की पत्नी शाइस्ता विदेश भागने की फिराक में थे।
माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इस केस की जांच के दौरान आरोपी की बेनामी संपत्ति का पता चला। पुलिस को जानकारी मिली कि गैंगस्टर अतीक ने अपराध जगत में कदम रखने के बाद सदर तहसील के कटहुला गौसपुर गांव में एक गरीब आदमी के नाम पर 27,447 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।
माफिया अतीक की बेनामी प्रॉपर्टी की कीमत इस समय 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी प्रॉपर्टी की डीलिंग के लिए वकील विजय मिश्रा लखनऊ में मौजूद था। पुलिस ने वकील के पास से कागजात की बरामदगी के बाद संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई शुरू की है। वहीं, वकील पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
हालांकि, जैनब पहले ही फरार होने में कामयाब हो गई। दावा यह भी किया जा रहा है कि विजय मिश्रा 12 करोड़ की संपत्ति की डीलिंग के बाद पैसे जैनब और शाइस्ता तक पहुंचाने की तैयारी में था। इन पैसों के जरिए अशरफ की पत्नी जैनब और अतीक की पत्नी शाइस्ता विदेश भागने की फिराक में थे।
गैंगस्टर एक्ट की जांच में सामने आई थी प्रॉपर्टी