मियामी: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने मियामी ओपन डबल्स खिताब जीता, जो इस साल उनकी दूसरी बड़ी जीत है। इस जोड़ी ने इवान डोडिग और ऑस्टिन क्राजिसेक को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले एक रोमांचक मैच में हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बाद, बोपन्ना और एब्डेन ने शानदार वापसी करते हुए टाई-ब्रेकर में जीत हासिल की। बोपन्ना और एब्डेन ने 6-7 (3), 6-3, 10-6 से इवान और ऑस्टिन को फाइनल हराया।
बोपन्ना और एब्डेन, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद हाई प्रेशर वाले मैचों को समाप्त करने का आत्मविश्वास हासिल किया है, वह पहले सेट टाई-ब्रेकर में हार गए। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक मजबूत वापसी की और निर्णायक 10-अंक टाई-ब्रेकर के लिए मजबूर किया। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने 6-7 (3), 6-3,10-6 से मियामी खिताब अपने नाम किया। बोपन्ना और एबडेन ने अच्छी सर्विस की और पहली सर्विस पर 78 प्रतिशत अंक हासिल किए।
44 की उम्र में रोहन बोपन्ना ने फिर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एब्डेन संग मियामी ओपन जीत रचा इतिहास











