कल यानी गुरुवार को एसएमई सेगमेंट से NACDAC Infrastructure आईपीओ की बोली का आखिरी दिन था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। इस आईपीओ का इश्यू साइज करीब 10 करोड़ रुपये है। इसके लिए कंपनी ने 28.60 लाख शेयर जारी किए हैं।
2000 गुना सब्सक्राइब
यह आईपीओ निवेश के लिए 17 दिसंबर को खुला था और 19 दिसंबर को बंद हो गया। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर 33 रुपये से 35 रुपये के बीच था। इन तीन दिनों में इसे 2000 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को 28.60 लाख शेयर के मुकाबले 411 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली जो 1976 गुना रहीं। यानी 10 करोड़ रुपये के इश्यू साइज के लिए कंपनी के पास करीब 14386 करोड़ रुपये आ गए।कंपनी को 10 करोड़ रुपये के सिर्फ 28.60 लाख शेयर ही अलॉट करने होंगे। बाकी की रकम उन लोगों को वापस करनी होगी जिन्होंने इसके लिए बोली लगाई है। निवेशकों की ओर से इतनी ज्यादा बोली सवाल खड़े करती है। यह तब है जब एसएमई आईपीओ के लिए सेबी ने काफी नियम सख्त कर दिए हैं।











