रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी तो 10 रुपये के इस पेनी स्टॉक में लगने लगा रोज अपर सर्किट
मुंबई: फार्मा सेक्टर की एक कंपनी है वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ( Welcure Drugs & Pharmaceuticals Ltd )। इस कंपनी ने इसी मंगलवार को 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही) के लिए अपने परिणामों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी के तिामाही आधार पर रेवेन्यू में 1300 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद इसके शेयर बीएसई (BSE) में अपर सर्किट को छूने लगे। कल भी इसके शेयर अपर सर्किट में बंद हुए थे और आज भी सुबह से ही यह अपर सर्किट में है। हालांकि आज शेयर बाजार में बिकवाल हावी हैं। इसलिए दिन में करीब 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 233 अंक से भी ज्यादा डाउन था।
शेयर की क्या रही चाल
वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के शेयर कल भी अपर सर्किट में फंस कर 10.11 रुपये पर बंद हुए थे। आज बीएसई के खुलते ही शेयर का भाव 10.61 रुपये पर खुला। यह कल के बंद के मुकाबले करीब पांच फीसदी ज्यादा है। यही इसके लिए आज का अपर सर्किट है। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर नीचे में 10.60 रुपये पर आया था लेकिन तुरंत फिर 10.61 रुपये पर चला गया।











