कंपनी का मुनाफा बढ़ते ही शेयरों में आया बंपर उछाल, तूफानी तेजी से भाग रहा स्टॉक

कंपनी का मुनाफा बढ़ते ही शेयरों में आया बंपर उछाल, तूफानी तेजी से भाग रहा स्टॉक
मुंबई: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज कई शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। आज अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के शेयरों में 2.83 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। स्टॉक बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 978.80 रुपये पर पहुंच गया है। अरबिंदो फार्मा मुख्य रूप से जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स और संबंधित सेवाओं के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ा है। कंपनी का परिचालन से राजस्व 25.8% बढ़कर 7,219 करोड़ रुपये हो गया है। अमेरिकी फॉर्मूलेशन (प्यूर्टो रिको को छोड़कर) राजस्व में सालाना आधार पर 35.7% की बंपर इजाफा हुआ है।

यह 3,385 करोड़ रुपये (409 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया है। यूरोप फॉर्मूलेशन राजस्व में साल-दर-साल 16.7% की मजबूत वृद्धि देखी गई है। यह 1,769 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा और अन्य आय से पहले EBITDA 19.4% के EBITDA मार्जिन के साथ 1,403 करोड़ रुपये पर मजबूत रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट Q2FY23 में 409 करोड़ रुपये की तुलना में 752 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बेसिक और डाइल्यूटेड ईपीएस ने सालाना 83.6 फीसदी की मजबूत वृद्धि प्रदर्शित की है। यह 12.83 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गई है।

बोर्ड ने वित्तीय वर्ष FY23-24 के लिए 300 फीसदी यानी एक रुपये के प्रति शेयर पर 3 रुपये के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। इन नतीजों से संकेत मिलता है कि कंपनी तेजी से बढ़ रही है और मजबूत मुनाफा कमा रही है। मजबूत EBITDA मार्जिन के साथ कंपनी का प्रबंधन भी अच्छी तरह से किया गया है। कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। वहीं आने वाले समय में भी कंपनी को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। कंपनी के शेयर में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा हुआ है।
Advertisement