Select Date:

मानसून के लौटते ही कई राज्यों में बदला मौसम, अक्टूबर में जून जैसी गर्मी का अहसास, पढ़ें आज कहां बारिश के आसार

Updated on 04-10-2024 01:47 PM
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज धूप और गर्मी रहेगी।

दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस


राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन गुना अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान जताया है। अगले हफ्तेभर तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा।


पश्चिम बंगाल में होगी भारी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम प्रणाली के प्रभाव के चलते उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण बंगाल के जिलों में बरसात होगी। वहीं, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हो सकता है।


इन राज्यों में मानसून की वापसी होगी


आईएमडी के मुताबिक, उत्तर भारत से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून विभिन्न हिस्सों से लौट चुका है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है। इन राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मानसून की वापसी होगी।


इन राज्यों में बारिश हो सकती है


आईएमडी के अनुसार, कुछ राज्यों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना में बरसात हो सकती है। वहीं, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
 05 October 2024
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
 05 October 2024
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
 04 October 2024
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
 04 October 2024
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
 04 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…
Advertisement