बाजार खुलते ही इन छोटे शेयरों में लगा अपर सर्किट, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका

बाजार खुलते ही इन छोटे शेयरों में लगा अपर सर्किट, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका
नई दिल्ली : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। बीएसई मेटल्स इंडेक्स एकमात्र बढ़त वाला सेक्टोरल इंडेक्स था। जबकि बीएसई फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट दिखी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 5 अंक या 0.01% बढ़कर 65,391 पर और एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स 30 अंक या 0.15% बढ़कर 19,466 पर कारोबार करता दिखा। बीएसई पर लगभग 2,263 शेयर हरे निशान पर, 1,246 शेयर लाल निशआन पर और 201 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

टाटा स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और Ultratech सीमेंट लिमिटेड आज के टॉप सेंसेक्स गेनर थे। जबकि नेस्ले इंडिया लिमिटेड, एशियन पेंट लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड टॉप सेंसेक्स लूजर थे। ब्रॉडर मार्केट में सूचकांक अधिक चढ़े। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.82 फीसदी बढ़ा और बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.86 फीसदी की तेजी दिखी।

भारतीय रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड टॉप मिड-कैप गेनर थे। जबकि मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, जीएमआर पावर और अर्बन इंफ्रा लिमिटेड टॉप स्मॉल कैप गेनर रहे।

04 सितंबर, 2023 तक बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगभग 314 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा 322 शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए और 155 शेयर 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। आज अपर सर्किट में बंद हुए पेनी स्टॉक्स की लिस्ट निम्न है:
Advertisement