नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतते ही लाखों की लगेगी 'लॉटरी', भारतीय मूल के अमेरिकी CEO का बड़ा ऐलान

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतते ही लाखों की लगेगी 'लॉटरी', भारतीय मूल के अमेरिकी CEO का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: भारत की छाती दुनियाभर में चौड़ी करने वाले नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में उतरने की तैयारी में हैं। इससे पहले ही एक भारतीय मूल के वीजा स्टार्टअप के सीईओ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया है कि अगर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हुए अपने खिताब को बचाने में कामयाब होते हैं तो उनकी कंपनी हर किसी को मुफ्त वीजा देगी। यह CEO एटलिस के संस्थापक मोहक नहाता हैं, जिन्होंने लिंक्डइन पर यह वादा किया। अब उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।उनका वादा है कि अगर नीरज चोपड़ा पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल करते हैं तो एटलिस अपने सभी उपयोगकर्ताओं को एक पूरे दिन के लिए निशुल्क वीजा प्रदान करेगा। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राष्ट्रीयता का हो, बिना किसी लागत के किसी भी देश के लिए वीजा के लिए आवेदन कर सकता है। नहाता ने लिंक्डइन पर पोस्ट किया- अगर नीरज चोपड़ा ओलंपिक में स्वर्ण जीतते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से सभी को निशुल्क वीजा भेजूंगा। चलो चलते हैं।
इस तरह से मोहक नहाता की कंपनी देगी फ्री वीजा
नहाता ने स्पष्ट किया कि फ्री वीजा सभी देशों के लिए होंगे और आवेदक को इसके लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं देने होंगे। उन्होंने कहा- 30 जुलाई को मैंने सभी से वादा किया था कि अगर नीरज चोपड़ा स्वर्ण जीतते हैं तो उन्हें फ्री वीजा दिया जाएगा। चूंकि आप में से बहुत से लोगों ने विवरण मांगा है, इसलिए यहां बताया गया है कि यह कैसे काम करेगा। नीरज चोपड़ा 8 अगस्त को पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। अगर वह स्वर्ण पदक जीतते हैं तो हम सभी उपयोगकर्ताओं को एक पूरे दिन के लिए एक फ्री वीजा प्रदान करेंगे।
Advertisement