गौतम गंभीर की 5 शर्त
टीम इंडिया पर चाहिए पूरा कंट्रोल
सपोर्ट कोचिंग स्टाफ चुनने की आजादी
CT25 सीनियर प्लेयर्स का आखिरी मौका
टेस्ट की टीम इंडिया पूरी तरह अलग
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार
गंभीर की एंट्री से इन 4 प्लेयर्स की छुट्टी
42 वर्षीय गौतम गंभीर की देखरेख, मेंटॉरशिप में ही कोलकाता नाइटराइडर्स 10 साल का सूखा खत्म करने में कामयाब रहा था और 2014 के बाद पहली बार और कुल तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अब जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने जा रहे हैं तो इतना तय है कि टीम में बड़े बदलाव होंगे। आक्रामक रवैये वाले दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी के आने के बाद इन चार खिलाड़ियों की छुट्टी तय है।
विराट कोहली- तीनों फॉर्मट में रनों का अंबार लगा चुके विराट कोहली भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं। 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने भारत को कई मैच जिताए हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि अब विराट को सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर ही फोकस करना चाहिए। टी-20 में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की जरूरत है।
रोहित शर्मा- मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया था। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें कैप्टन बनाया गया। फिलहाल वह तीनों फॉर्मेट में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। वैसे भी बीते कई साल से टी-20 फॉर्मेट में हिटमैन का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में आप देखेंगे कि गंभीर के आने से शायद रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट नहीं खेल पाए।











