मध्य प्रदेश विधानसभा के नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा होंगे। वर्तमान प्रमुख सचिव एपी सिंह नौ साल तक पीएस की जिम्मेदारी निभाने के बाद आज रिटायर हो गए। उधर, एमपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य नियुक्त किया जाएगा, जिसके आदेश जल्द जारी होंगे।
प्रमुख सचिव विधानसभा एपी सिंह को मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य बनाए जाने को लेकर सोमवार हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। एपी सिंह 2016 से लगातार मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे हैं। एपी सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने शाल, श्रीफल देकर विदाई दी। वहीं अरविंद शर्मा ने भी प्रमुख सचिव पद का प्रभार ग्रहण कर लिया।
2023 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक-एक साल की दो सेवावृद्धि दी जा चुकी हैं। इस तरह एपी सिंह 10 साल लगातार विधानसभा में प्रमुख सचिव रहने वाले एकमात्र अधिकारी हैं। हालांकि उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव का कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विरोध किया था। सिंघार चयन समिति में शामिल थे और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आयोग में प्रशासनिक सदस्य की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी।
अरविन्द शर्मा विस के प्रमुख सचिव
विधानसभा के मौजूदा सचिव अरविंद शर्मा अगले प्रमुख सचिव होगे। अरविंद शर्मा लोकसभा में बतौर डायरेक्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सेवाएं मप्र विधानसभा में ले ली गई थीं।
आज विधानसभा में विदाई समारोह
विधानसभा सचिवालय में आज प्रमुख सचिव एपी सिंह का विदाई समारोह है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूद रहेंगे। इससे पहले सोमवार को रिटायरमेंट से एक दिन पहले मप्र विधानसभा के पूर्व विधायक मंडल की ओर से अवधेश प्रताप सिंह का सम्मान किया गया।











